Ghumla News: देवाकी बाबाधाम में नारियल फोड़ने से मंदिर की टाइल्स क्षतिग्रस्त
गुमला, अगस्त 18 -- Ghumla News: घाघरा। प्रसिद्ध देवाकी बाबाधाम शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान मंदिर परिसर में लगातार नारियल फोड़े जाने से शिवलिंग को सुरक्षित रखने के लिए लगाए गए टाइल्स क्षतिग्रस्त हो गए। सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने टाइल्स के घेरे के अंदर नारियल फोड़कर उसका पानी शिवलिंग पर चढ़ाया।टाइल्स क्षतिग्रस्त होने के बाद मंदिर प्रबंधन समिति ने उसकी मरम्मत शुरू करा दी है। साथ ही मंदिर के अंदर नारियल ले जाने पर रोक लगाने को लेकर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से राय मांगी जा रही है। संभावना जतायी जा रही है कि आने वाले दिनों में मंदिर के प्रवेश द्वार पर समिति के सदस्य तैनात रहेंगे और श्रद्धालुओं को नारियल अंदर ले जाने से रोकेंगे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: आस्था : रक्त कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.