Ghumla News: दीयों की रोशनी से जगमगाया गुमला, देर रात तक हुई आतिशबाजी
गुमला, नवम्बर 9 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। दीपावली पर रविवार की शाम पूरा गुमला रोशनी से नहा उठा। घरों से लेकर दुकानों और बाजारों तक रंग-बिरंगी बिजली की झालरों और मिट्टी के दीयों की रोशनी ने पर्व की रौनक बढ़ा दी। शाम ढलते ही शहर में पटाखों की आवाज गूंजने लगी। आतिशबाजी का दौर देर रात तक चलता रहा। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी बिखरती रही और लोग दीपावली की खुशियां मनाते रहे। गुमला एसपी हारिश बिन जमां ने पुलिस जवानों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां चल रही थीं। लोगों ने अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को दीपों और झालरों से सजाया। इसके बाद पूरे भक्तिभाव से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और तरक्की की कामना की।पूजा के बाद घरों में दीप जलाए गए। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.