Ghumla News: दिव्यांग ने मांगा ई-रिक्शा, खराब लिफ्ट का भी उठा मुद्दा
गुमला, जुलाई 14 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के मोकरो गांव निवासी 35 वर्षीय दिव्यांग किशोर एक्का ने मंगलवार को जनता दरबार में उपायुक्त दिलेश्वर महतो को आवेदन देकर ई-रिक्शा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि शारीरिक दिव्यांगता के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में काफी कठिनाई होती है और उन्हें डंडे के सहारे चलना पड़ता है। वहीं जनता दरबार के दौरान समाहरणालय भवन की कई दिनों से खराब पड़ी लिफ्ट का मुद्दा भी उठा। लिफ्ट बंद रहने से दिव्यांगों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को ऊपरी मंजिल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों ने लिफ्ट शीघ्र चालू कराने और समाहरणालय में आवश्यक सुविधाओं के नियमित रखरखाव की मांग की,ताकि आम नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Ghumla News: जन शिकायत दिवस में उमड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.