गुमला, अगस्त 9 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना के नए थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने रविवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी। चोरी, लूट, साइबर अपराध और नशे से जुड़ी गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिसिंग को मजबूत किया जाएगा। थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...