गुमला, नवम्बर 9 -- Ghumla News: सिसई। थाना क्षेत्र के छारदा गांव में सोमवार को चोरों ने दिनदहाड़े एक घर का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये नगद, सोने का आभूषण और दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। इस संबंध में नैना देवी ने सोमवार को सिसई थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नैना देवी साप्ताहिक हाट करने सिसई बाजार गई थीं। दोपहर करीब ढाई बजे जब वह घर लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर गोदरेज, अटैची और बक्से खुले पड़े थे। वहीं, कपड़े और जरूरी कागजात बिखरे हुए थे। जांच करने पर गोदरेज में रखे 15 हजार रुपये नगद, नाक का सोने का आभूषण और दो मोबाइल फोन गायब मिले। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच...