Ghumla News: दाऊद नगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
गुमला, जुलाई 30 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के दाऊद नगर निवासी 35 वर्षीय विनीत एक्का ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात की है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।परिजनों के अनुसार, बुधवार रात भोजन करने के बाद विनीत अपने कमरे में सोने चला गया था। कुछ देर बाद उसका भाई ब्रेनेश कमरे में पहुंचा तो उसे फंदे से लटका पाया। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.