गुमला, अक्टूबर 7 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। दशहरा पर्व के दौरान अफवाह और भ्रामक संदेश फैलाने वालों पर प्रशासन की नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट करने से बचने की अपील की गई है। बुधवार को गुमला सदर थाना परिसर में दशहरा को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजा समितियों और आम लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की। एसडीओ अखिलेश कुमार, एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव और थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि 20 अक्टूबर को होने वाले दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सभी की जिम्मेदारी है। पूजा समितियां निर्धारित नियमों का पालन करें और आयोजन के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें।बैठक यह भी पढ़ें- Godda News: पूजा पंडालों में सीसीटीवी व ड्रोन से होगी निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंध...