गुमला, अक्टूबर 5 -- Ghumla News: गुमला। दशहरा पूजा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने को लेकर गुमला सदर थाना परिसर में सात अक्टूबर को शाम चार बजे शांति समिति की बैठक होगी। बैठक में शांति समिति के सदस्यों के अलावा एसडीओ, एसडीपीओ समेत प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में पूजा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था, कार्यक्रमों के संचालन तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने पर चर्चा होगी। प्रशासन समिति के सदस्यों से आवश्यक सुझाव भी लेगा। थाना प्रभारी ने सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: दुर्गा पूजा पर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पदाधिकारियों की बैठक यह भी पढ़ें- Dumka News: शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...