Ghumla News: दरवाजा बंद कर गोहाल से सात खस्सी चुराए
गुमला, अक्टूबर 24 -- Ghumla News: भरनो। करंज थाना क्षेत्र के दतिया गांव में शुक्रवार रात चोरों ने किसान उदय उरांव के गोहाल से सात खस्सी चुरा लिए। चोरी गए खस्सियों की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये आंकी गई है।उदय उरांव ने बताया कि गोहाल में 25 बकरियां और खस्सी रखे थे। चोर बड़े खस्सियों को छांटकर ले गए। उन्होंने गोहाल के चदरे वाले दरवाजे को तार से बंद कर रखा था। चोरों ने वारदात से पहले सो रहे परिवार के सदस्यों के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। सुबह चोरी का पता चला। उदय ने करंज थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.