Ghumla News: थाना चौक पर चला वाहन चेकिंग अभियान
गुमला, अगस्त 30 -- Ghumla News: गुमला। जिला मुख्यालय स्थित थाना चौक के समीप यातायात नियमों के पालन को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों की जांच की और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। जांच के क्रम में बिना हेलमेट के बाइक चला रहे करीब 8 से 10 वाहन चालकों को पकड़ा गया। पकड़े गए वाहनों को थाना परिसर में खड़ा कराया गया तथा संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.