Ghumla News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से युवक की मौत
गुमला, अगस्त 24 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। जिले के सिसई थाना क्षेत्र के बरगांव झरिया टोली निवासी 17 वर्षीय वीरेंद्र उरांव की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना रविवार देर रात्रि की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र गांव के दो-तीन युवकों के साथ दुकान से सामान खरीदकर पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वीरेंद्र सड़क से करीब 10 फीट दूर खेत में जा गिरा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई。
घटना के बाद की स्थिति घटना के बाद उसके साथ मौजूद युवकों ने तत्काल वीरेंद्र को सिसई अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजन उसकी मौत की बात मानने को तैयार नहीं थे और उसे बेहतर इलाज की उम्मीद मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.