Ghumla News: तूरीअम्बा में 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा, बिजली बहाल
गुमला, जुलाई 23 -- Ghumla News: भरनो। प्रखंड के बड़ा तूरीअम्बा गांव में लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिली है। विधायक जिग्गा सुसारण होरो की पहल पर गांव में 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। जिसका उद्घाटन उन्होंने फीता काटकर किया। गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले कई महीनों से खराब था। जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित थी। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर विधायक से मुलाकात कर समाधान की मांग की थी। इसके बाद पहल करते हुए नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया, जिससे बिजली आपूर्ति फिर से सुचारू हो गई। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के गरीब,असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।मौके पर अभिष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.