Ghumla News: तुरीअम्बा ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट
गुमला, सितम्बर 6 -- Ghumla News: भरनो। शिक्षक दिवस को लेकर राइजिंग प्लेयर्स भरनो और उत्तरी भरनो की मुखिया मंजू देवी के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम में आयोजित तीन दिनी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ। फाइनल मुकाबला इलेवन स्टार तुरिअम्बा और सरना क्लब भरनो के बीच खेला गया। इसमें तुरिअम्बा की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 10 हजार रुपये नकद और एक खस्सी, जबकि उपविजेता टीम को सात हजार रुपये नकद और एक खस्सी देकर सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पारस नाथ उरांव ने कहा कि खेल से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन अनुशासन और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने वाली टीम ही आगे बढ़ती है। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम, वशिष्ठ नारायण सिंह, कपिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.