Ghumla News: तीन साल से खराब पड़ी सोलर जलमीनार
गुमला, जुलाई 22 -- Ghumla News: जारी प्रतिनिधि। जारी प्रखंड के आमगांव स्कूल में लाखों रुपये की लागत से स्थापित सोलर जलमीनार पिछले तीन वर्षों से खराब पड़ी है। जलमीनार की टंकी और सोलर प्लेट लगी हुई है, लेकिन पानी की आपूर्ति बंद होने से विद्यार्थियों को पेयजल के लिए हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई बच्चों को घर से पानी की बोतल लानी पड़ती है, जबकि गर्मी के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार खराब होने की सूचना कई बार मुखिया, शिक्षा विभाग और जलसहिया को दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। उनका कहना है कि सरकार सभी स्कूलों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का दावा करती है, लेकिन यहां जलमीनार सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है। ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से अविलंब जलमीनार की मरम्मत कराने और बच्चों के लिए नियमित पेयजल व्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.