Ghumla News: तीन बच्चों की मां लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
गुमला, सितम्बर 4 -- Ghumla News: भरनो। भरनो थाना क्षेत्र के खरतंगा गांव निवासी जौरी मुंडा ने अपनी 26 वर्षीय बहू उजाला मुंडा के लापता होने को लेकर भरनो थाना में आवेदन देकर उसे खोजने की गुहार लगाई है। उजाला तीन बच्चों की मां है। जानकारी के अनुसार बुधवार को वह अपने तीनों बच्चों को मारासिली स्थित संत थॉमस स्कूल पहुंचाने के बाद घर लौट आई थी। इसके बाद अचानक घर से गायब हो गई। छुट्टी के बाद जब उजाला बच्चों को लेने स्कूल नहीं पहुंची तो दादी जौरी मुंडा तीनों बच्चों को घर लेकर आईं और बहू की गांव व आसपास खोजबीन शुरू की। महिला के लापता होने से तीनों बच्चे परेशान हैं। बच्चों के पिता भी काम के सिलसिले में बाहर हैं। दादी और समाजसेवी सुभानी उरांव बच्चों को संभाल रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.