गुमला, अगस्त 14 -- Ghumla News: बसिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर, बसिया के विद्यार्थियों ने उत्साह और देशभक्ति के साथ तिरंगा रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थी भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष करते हुए चल रहे थे। इससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर देवीगुड़ी चौक और मेन रोड होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिमन्यु महतो ने किया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य तिरंगा रैली का आयोजन मौके पर नरेश कु...