Ghumla News: तालाब में मिला युवक का शव,तीन दिनों से था लापता
गुमला, सितम्बर 27 -- Ghumla News: सिसई। पुसो थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर डाहुटोली गांव निवासी सुकरू उरांव (36) का शव रविवार सुबह गम्हरिया खुपरू टोंगरी बांध में मिला। स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरता देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की।परिजनों के अनुसार, सुकरू करम पर्व मनाने घाघरा के पान टोली स्थित अपने ससुराल गया था। गुरुवार को वह नशे की हालत में घर जाने की बात कहकर ससुराल से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों को उसके ससुराल में होने की जानकारी थी। रविवार सुबह तालाब में शव मिलने की सूचना पर पुसो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुकरू खेती और मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.