Ghumla News: तालाब में डूबने से 80 वर्षीय वृद्धा की मौत
गुमला, जुलाई 13 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के बड़ा जीलिंगा गांव में तालाब में डूबने से 80 वर्षीय बुधनी देवी की मौत हो गई। घटना सोमवार देर शाम की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। परिजनों के अनुसार बुधनी देवी खेत में काम करने के बाद नहाने के लिए तालाब गई थीं। इसी दौरान गहरे पानी में डूब जाने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.