Ghumla News: तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक में धीमे निर्माण कार्यों पर डीसी सख्त
गुमला, सितम्बर 22 -- Ghumla News: गुमला संवाददाता जिले में धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर डीसी दिलेश्वर महतो ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने संबंधित विभागों और एजेंसियों को लंबित योजनाओं में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि काम में तेजी के साथ निर्माण की गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।सोमवार को समाहरणालय में तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक में भवन निर्माण,लघु सिंचाई,जिला परिषद और राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अन्य विभागों की योजनाओं की विभागवार समीक्षा हुई। भवन निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान कोर्ट परिसर,सरकारी आवास, जेल परिसर समेत अन्य जगहों पर चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित स्थल निरीक्षण और एजेंसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.