Ghumla News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए प्रबोध तिर्की को पैतृक गांव में दिया गया अंतिम विदाई
गुमला, अक्टूबर 25 -- Ghumla News: डुमरी, प्रतिनिधि। बीएसएफ की 42वीं वाहिनी में तैनात जवान 43 वर्षीय प्रबोध तिर्की, पिता फेदलिश तिर्की ड्यूटी के दौरान देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। वे गुमला जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत काशी पकरीटोली गांव के रहने वाले थे। त्रिपुरा के मीनू बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान डकैतों के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान 23 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई। रविवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिनु राम ईचागुटू ने बताया कि 21 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे प्रबोध तिर्की ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान डकैतों ने उन पर हमला कर दिया। जवान ने काफी देर तक हमलावरों से संघर्ष किया, लेकिन इस दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.