गुमला, जुलाई 20 -- Ghumla News: डुमरी, प्रतिनिधि । राजकीयकृत 2 हाई स्कूल डुमरी टांगरडीह में सोमवार को इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबॉल को किक मार कर किया। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। टूर्नामेंट में विद्यालय के विभिन्न हाउसों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: डीएवी में कलस्टर स्तरीय क्रिकेट व टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू उद्घाटन मुकाबले में...