गुमला, अगस्त 29 -- Ghumla News: डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के सुवाली गांव में शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवती नीरा टोप्पो की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका सुवाली गांव निवासी असारू उरांव की पुत्री थी। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया,वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई थी। इस दौरान नीरा टोपो अपने घर के समीप बैल को बारिश से बचाने के लिए मचान के पास बांध रही थी। इसी बीच तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गई। वज्रपात इतना तेज था कि नीरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानू...