गुमला, सितम्बर 23 -- Ghumla News: डुमरी प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में करम पर्व बुधवार को पारंपरिक रीति-रिवाज और उत्साह के साथ मनाया गया। डुमरी स्थित झखरा कुंबा परिसर में पूजा स्थल पर पुजार सुखी भगत की अगुवाई में करम डाली स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधान में पूजा में शामिल हुईं और करम गीत गाकर पर्व की खुशियां मनाईं।पुजार सुखी भगत ने करमा-धरमा की पारंपरिक कथा सुनाते हुए करम पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के प्रेम, आपसी स्नेह और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना से जुड़ा है। साथ ही करम पर्व प्रकृति के प्रति आदिवासी समाज की आस्था और सम्मान को भी दर्शाता है। यह भी पढ़ें- Godda News: करम गीतों से रातभर गुलजार रहे गांव, अखड़े में झूमीं महिलाएं करम डाली की पूजा के माध्यम स...