गुमला, अगस्त 8 -- Ghumla News: डुमरी। विश्व आदिवासी दिवस पर नौ अगस्त को डुमरी में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सरहुल पूजा समिति के अध्यक्ष जून उरांव ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह डुमरी सरना स्थल पर सामूहिक पूजा-अर्चना और प्रार्थना होगी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। दोपहर तीन बजे सरना स्थल से शोभायात्रा निकाली जाएगी। पारंपरिक वाद्ययंत्र मंदार, ढोल-नगाड़े के साथ नाचते-गाते लोग डुमरी बस्ती और दुर्गा मंदिर होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर के समीप झुमरा स्थल पहुंचेंगे। यहां शोभायात्रा सभा में तब्दील होगी। पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम का समापन होगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अपने शहर में यह भी पढ़ें- Saraikela News: विश्व आदिवासी दिवस पर 09 अगस्त को जिला एवं प्रखंड स्तर पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

हिंदी हिन्दु...