गुमला, अगस्त 16 -- Ghumla News: डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी-महुआडांड़ मार्ग पर नटावल गांव के समीप मंगलवार रात करीब पौने दस बजे अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे स्थित सतेंद्र साहू के घर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि स्कॉर्पियो के अगले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो (जेएच 10 बीई-7026) लातेहार जिले के चंदवा निवासी की बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। मकान मालिक सतेंद्र साहू ने बताया कि वाहन की टक्कर से घर को नुकसान हुआ है। उन्होंने क्षतिपूर्ति की मांग की है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस वाहन के मालिक औ...