Ghumla News: डीसी ने शहरी क्षेत्र में चल रहे एसआईआर अभियान की प्रगति की लिया जायजा,
गुमला, जुलाई 20 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी दिलेश्वर महतो ने सोमवार को शहरी क्षेत्र के आजाद बस्ती स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एसआईआर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय और हरिजन स्कूल स्थित अस्थायी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता प्रपत्रों के ऑनलाइन डिजिटाइजेशन और मैपिंग कार्य का जायजा लिया। डीसी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कर्मियों की ओर से पूछे गए सवालों और तकनीकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 की बैठक आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: एसआईआर को ले डीसी राजनीतिक दलों एवं बीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.