Ghumla News: डीसी ने रक्तदान कर विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ
गुमला, अगस्त 6 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। रक्तदान-महादान के संकल्प के साथ उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने गुरुवार को स्वयं रक्तदान कर चंदाली स्थित समाहरणालय सभागार में आयोजित विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में कुल 20 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। मौके पर उपायुक्त ने जिलेवासियों से रक्तदान अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि सिकल सेल एनीमिया एवं थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। इसके अलावा गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और सड़क दुर्घटना के घायलों को भी समय-समय पर रक्त की जरूरत पड़ती है, जिसकी पूर्ति स्वैच्छिक रक्तदान से ही संभव है। शिविर में डीडीसी अनिमेष रंजन ने भी रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.