Ghumla News: डीसी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन संबंधित विभागों को कार्रवाई का निर्देश
गुमला, नवम्बर 3 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि । जन शिकायत निवारण दिवस के तहत मंगलवार को चंदाली स्थित समाहरणालय में डीसी दिलेश्वर महतो ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिले के अलग-अलग प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने जमीन विवाद, सड़क-पुल निर्माण, आवास, रोजगार, आर्थिक सहायता और अन्य समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। डीसी ने शिकायतों को सुनने के बाद संबंधित विभागों को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।सानारोली निवासी अर्जुन महतो ने आम रास्ते और सार्वजनिक नाली बंद किए जाने की शिकायत की। वहीं कदमटोली के आदिवासी रैयतों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। सिसई रोड की तसमिया परवीन ने जमीन पर जबरन कब्जे और घाघरा के कुर्राग निवासी महादेव महतो ने धोखाधड़ी से जमीन रजिस्ट्री कराने व बकाया भुगतान नहीं करने की शिकायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.