Ghumla News: डीसी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण
गुमला, जुलाई 7 -- Ghumla News: गुमला। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने मंगलवार को चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, विद्युत आपूर्ति और अन्य उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही बैलेट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों की सीलिंग, डबल लॉक सिस्टम तथा निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन शाखा के कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.