Ghumla News: डालसा की पहल से भटकती वृद्ध महिला को मिला सुरक्षित आश्रय
गुमला, जुलाई 21 -- Ghumla News: गुमला। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) गुमला की पहल पर घाघरा प्रखंड में भटक रही एक वृद्ध महिला को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया गया। घाघरा थाना पुलिस और डालसा की पीएलवी जरीना खातून ने वृद्ध महिला को सुरक्षित संरक्षण में लिया। इसके बाद उसे चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल गुमला लाया गया। जांच के दौरान महिला की पहचान देवानिया देवी, पति स्व. भंडारी उरांव के रूप में हुई।मेडिकल जांच पूरी होने के बाद महिला की सुरक्षा और समुचित देखभाल को देखते हुए उन्हें गुमला स्थित वृद्धाश्रम में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.