Ghumla News: ठनका से किसान की नौ बकरियों की मौत, 90 हजार का नुकसान
गुमला, जुलाई 18 -- Ghumla News: जारी । जारी थाना क्षेत्र के मेराल पंचायत अंतर्गत बन्झर गांव में शनिवार शाम करीब चार बजे आकाशीय बिजली गिरने से गरीब किसान राजेंद्र साय की नौ बकरियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजेंद्र साय बकरियां चराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू होने पर उन्होंने बकरियों को गांव के पास एक आम के पेड़ के नीचे खड़ा कर दिया। कुछ ही देर बाद पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे सभी नौ बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। राजेंद्र साय ने बताया कि बकरी पालन ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: रिवाईज - ठनका गिरने से अधेड़ की मौत, 3 मवेशी भी मरे इस घटना से उन्हें करीब 80 से 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.