Ghumla News: ट्रैक्टर से बैटरी चोरी की थाने में शिकायत दर्ज
गुमला, अक्टूबर 28 -- Ghumla News: घाघरा। घाघरा प्रखंड मुख्यालय के पाकरटोली में चोरों ने बबलू उरांव के महिंद्रा ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर ली। इस संबंध में बबलू उरांव ने घाघरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।बबलू उरांव के अनुसार मंगलवार शाम काम खत्म करने के बाद उन्होंने ट्रैक्टर घर के समीप खड़ा किया था। बुधवार सुबह करीब सात बजे जब वह ट्रैक्टर चालू करने पहुंचे, तो वह स्टार्ट नहीं हुआ। जांच करने पर ट्रैक्टर की बैटरी पर लगा सुरक्षा वाला सिकड़ गायब मिला। संदेह होने पर बैटरी बॉक्स खोलकर देखा, तो बैटरी भी गायब थी। इसके बाद उन्होंने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.