Ghumla News: टेंपो की टक्कर से महिला घायल,गुमला रेफर
गुमला, सितम्बर 29 -- Ghumla News: चैनपुर। चैनपुर थाना क्षेत्र के कुरूपगढ़ मोड़ के पास मंगलवार को टेंपो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 55 वर्षीय तेतरी देवी घायल हो गईं। हादसे में उनके सिर में चोट लगी। आसपास के ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार टोटो गांव निवासी तेतरी देवी चैनपुर में अपनी बेटी से मिलने आई थीं। मंगलवार को वह अपने बेटे के साथ बाइक से जा रही थीं। कुरूपगढ़ मोड़ के पास आगे चल रहे टेंपो ने अचानक मोड़ लिया, जिससे बाइक टेंपो से टकरा गई। टक्कर में बाइक पर पीछे बैठी तेतरी देवी घायल हो गईं।सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उनकी स्थिति सुरक्षित बताई गई, लेकिन सिर में चोट को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.