Ghumla News: टेंडर स्थगन को लेकर संवेदकों में आक्रोश
गुमला, सितम्बर 5 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। गुमला नगर परिषद के अल्पकालीन टेंडर को लेकर स्थानीय संवेदकों ने पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। संवेदकों का आरोप है कि टेंडर स्थगन से संबंधित शुद्धि पत्र अखबार में प्रकाशित कराने के बजाय नगर परिषद के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया। इससे आम संवेदकों को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।संवेदकों ने आरोप लगाया कि टेंडर की तकनीकी जानकारी और बीओक्यू भी उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया। उनका कहना है कि पूरी प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी हुई है। इस संबंध में जिला संवेदक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार गुड्डू ने कहा कि प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से उपायुक्त, सांसद-विधायक और नगर विकास विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की जाएगी। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर पारदर्शी तरीके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.