Ghumla News: टेंगरिया में डायन-बिसाही के खिलाफ पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम
गुमला, जुलाई 19 -- Ghumla News: पालकोट प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के टेंगरिया खिजुर टोली गांव में रविवार को पालकोट पुलिस ने डायन-बिसाही और अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। हाल ही में टेंगरिया ठिभु टोली में डायन-बिसाही के संदेह में हुई हत्या की घटना के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को कानून और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। अभियान के दौरान एसआई रामपुकार बैठा ने कहा कि विज्ञान के इस युग में डायन-बिसाही,ओझा-गुणी जैसी बातों पर विश्वास करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि डायन-बिसाही के नाम पर प्रताड़ना या हिंसा करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सरकार ने कड़े दंड का प्रावधान किया है। इसलिए समाज में इस तरह की कुप्रथा के लिए कोई स्थान नहीं है।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि गांव के शिक्षित और जागरूक लोग अंधविश्वास के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.