गुमला, जुलाई 6 -- Ghumla News: चैनपुर। प्रखंड के डोकापाठ गांव में रविवार शाम टूटे अर्थिंग तार में करंट प्रवाहित होने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किसान रूबेनतुष असुर मवेशियों को चराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारिश के बाद जमीन पर गिरे अर्थिंग तार में करंट फैल गया और उनकी गाय उसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर तारों की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने मुआवजा, दोषियों पर कार्रवाई और जर्जर तारों को तत्काल बदलने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: कामता में बिजली के तार से भैंस की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...