Ghumla News: झुंड से बिछड़े हाथी के बच्चे को वन विभाग ने किया रेस्क्यू
गुमला, अक्टूबर 18 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि । मरासिली क्षेत्र में झुंड से बिछड़े हाथी के बच्चे को वन विभाग की टीम ने शनिवार देर शाम सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। काफी सतर्कता के साथ चलाए गए अभियान के बाद उसे बसिया स्थित वन विभाग कार्यालय पहुंचाया गया। अब वन विभाग की टीम हाथियों के झुंड का पता लगाने में जुटी है, ताकि बच्चे को जल्द उसकी मां और झुंड से मिलाया जा सके।जानकारी के अनुसार क्षेत्र में करीब 22 जंगली हाथियों का झुंड घूम रहा था। पिछले दिनों इस झुंड ने मसिया गांव में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया था। इसी दौरान झुंड के इधर-उधर आने-जाने के क्रम में हाथी का बच्चा अपने साथियों से बिछड़ गया। झुंड से अलग होने के कारण वह परेशान नजर आ रहा था। शनिवार को इसी हाथी के बच्चे ने मवेशी चरा रहे दो किसानों को भी घायल कर दिया था। घटना की सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.