Ghumla News: झुंड से बिछड़े हाथी के बच्चे को रेस्क्यू कर भेजा गया दलमा
गुमला, नवम्बर 2 -- हाथी के बच्चे का रेस्क्यू Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोंडेकेरा और बुरुहातू वन क्षेत्र के बीच सोमवार को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर झुंड से बिछड़े हाथी के बच्चे को सुरक्षित पकड़ लिया। उसे बेहतर देखभाल और सुरक्षा के लिए पूर्वी सिंहभूम स्थित दलमा वन्यजीव अभयारण्य भेजा गया है। वहां विशेषज्ञों की देखरेख में उसकी देखभाल की जाएगी। बसिया वन क्षेत्र के वनपाल शेखर सिंह ने बताया कि करीब दस दिन पहले हाथी का बच्चा घायल अवस्था में मिला था। उस समय उसे उसके झुंड से मिलाने का प्रयास किया गया था। वह करीब पांच-छह दिनों तक झुंड के साथ रहा, लेकिन बाद में फिर बिछुड़ गया। झुंड के अन्य हाथी कामडारा क्षेत्र से करीब 15-16 किमी दूर चले गए हैं। ऐसे में हाथी के बच्चे की सुरक्षा और देखभाल को लेकर वन विभाग ने उसे सुरक्षित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.