Ghumla News: झारखंड डीपा के पास ऑटो पलटने से महिला घायल
गुमला, जुलाई 5 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के झारखंड डीपा ढलान के समीप रविवार देर शाम एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सिसई रोड जौनपुर निवासी 43 वर्षीय अनिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि उसके साथ मौजूद बेटा और बेटी को मामूली चोट आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार अनिता देवी अपने बच्चों के साथ अंबेराडीह बाजार से खरीदारी कर ऑटो से लौट रही थीं। इसी दौरान झारखंड डीपा के पास यह दुर्घटना हुई। यह भी पढ़ें- Deogarh News: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.