Ghumla News: झामस का सदस्यता अभियान शुरू
गुमला, सितम्बर 12 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। भाकपा माले जिला कमेटी के जिला सचिव गजेंद्र सिंह की मौजूदगी में शनिवार को झारखंड मजदूर सभा (झामस) का सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़ने के लिए लोगों को सदस्यता दिलाई। मौके पर छोटानागपुर के मोहन दत्ता समेत पार्टी और संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद थे।जिला सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा। रविवार को कुम्हारिया पंचायत के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर झामस का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों और मजदूरों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।अभियान में हुमायूं साहू, जुगल मुंडा, बिरसाई उरांव, चेगड़े उरांव, गिरजानंद, ललित साहू, सविता कुमारी, सुनीता देवी समेत अन्य सदस्य शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.