गुमला, अक्टूबर 18 -- Ghumla News: भरनो। प्रखंड के डोंबा बांधटोली गांव में रविवार को पुलिस ने करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। ग्रामीणों के अनुसार, वह पिछले तीन दिनों से आसपास के क्षेत्र में घूम रहा था। लोग उसे खाना भी देते थे। रविवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास झाड़ियों में सोया रहा। ग्रामीणों ने स्थानीय चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि वह तोरपा थाना क्षेत्र के डोरमा गांव का निवासी था। पुलिस शव की पहचान में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...