गुमला, सितम्बर 6 -- Ghumla News: कामडारा। थाना क्षेत्र के कुदा गांव निवासी फूलमनी देवी धोखाधड़ी कर अपनी रैयती जमीन अपने नाम रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने कामडारा थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार सुरहु नवाटोली निवासी कुलेश्वर कुमार और बसिया थाना क्षेत्र के गांगड़ा गांव निवासी दिलीप साहू उसके पास पहुंचे और खतियानी जमीन उनके पुत्र के नाम कराने की बात कही। आरोप है कि दोनों उन्हें गुमला रजिस्ट्री कार्यालय ले गए। वहां कुदा मौजा स्थित खाता संख्या 60 की 0.35 एकड़ जमीन को उनके नाम रजिस्ट्री करा ली गई।महिला ने बताया कि वह उक्त जमीन बेचना नहीं चाहती थीं। जमीन की रजिस्ट्री दस्तावेज संख्या 43आर 27/2026-2027 बताई गई है। उन्होंने थाना प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर धोखाधड़ी करने...