Ghumla News: झंडा पूजा स्थल के संरक्षण की मांग
गुमला, जुलाई 13 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता । गुमला शहर स्थित ऐतिहासिक आदिवासी धार्मिक स्थल झंडा पूजा स्थल के संरक्षण, संवर्धन और विकास की मांग को लेकर झंडा पूजा स्थल समिति के जितेश मिंज ने जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव व कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पहान करमा खड़िया के अनुसार यह स्थल गुमला के नामकरण से जुड़ा ऐतिहासिक स्थल है। पूर्व में यहां माघ पूर्णिमा से फागुन तक जतरा लगता था। जहां सामूहिक पूजा-अर्चना और झंडा मिलान की परंपरा निभाई जाती थी। बड़े पैमाने पर लगने वाले गौ-मेला के कारण ही आगे चलकर इस क्षेत्र का नाम गुमला पड़ा।जितेश मिंज ने आरोप लगाया कि वर्तमान में नगर परिषद द्वारा पूजा स्थल के समीप कचरा डंप कराया जा रहा है और आसपास के लोग भी वहां कचरा फेंककर व गंदगी फैलाकर स्थल की पवित्रता को प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.