गुमला, सितम्बर 28 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि । नगर भवन प्रशाल में सोमवार को एमवीएम बघिमा पालकोट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की चौथी वार्षिक आमसभा हुई। बैठक में कंपनी की पिछले वर्ष की उपलब्धियों, आय-व्यय और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। एफपीसी का संचालन मुख्य रूप से महिला किसानों के नेतृत्व में किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आजीविका महिला प्रोड्यूसर की वार्षिक आमसभा संपन्नबैठक की महत्वपूर्ण जानकारी कंपनी के अध्यक्ष ने पिछले वर्ष के कामकाज और विकास की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय और बैलेंस शीट रखी,जबकि सचिव ने आगामी वर्ष की कार्ययोजना बताई। बैठक में बाजार, खरीद और प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने के साथ उत्पादों की बिक्री का दायरा बढ़ाने पर चर्चा हुई।महिला किसानों का योगदान मुख्य अतिथि डीसी दिलेश्वर महतो ने महिला किसानों...