Ghumla News: जेएसएस के 150 प्रशिक्षणार्थियों को मिले प्रमाणपत्र
गुमला, सितम्बर 18 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस), गुमला की ओर से पर्यटक भवन परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण पूरा करने वाले 150 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित और मां सरस्वती की वंदना के साथ किया। मौके पर संस्थान के डायरेक्टर इंचार्ज योगेश राय ने कहा कि आज के समय में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल भी जरूरी है। संस्थान का उद्देश्य लोगों को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है। पूर्व डायरेक्टर अमित ने कहा कि कौशल ऐसी पूंजी है, जिसका लाभ जीवनभर मिलता है। प्रशिक्षणार्थियों को लगातार सीखते रहने और अपने हुनर को निखारने की बात कही।एपीओ विजय और कुशमंती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.