गुमला, अगस्त 13 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। जिले के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को जुलाई माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। वेतन भुगतान में देरी को लेकर शिक्षकों में नाराजगी और निराशा है। शिक्षकों का कहना है कि वेतन लंबित रखने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है और न ही आवंटन की कमी की बात सामने आई है। इसके बावजूद जुलाई का वेतन भुगतान नहीं हो सका है।शिक्षकों ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है और इसके बाद रक्षाबंधन का त्योहार भी है। ऐसे समय में वेतन नहीं मिलने से परिवार चलाने में परेशानी हो रही है। शिक्षकों का कहना है कि राज्य के वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार ने 30 जुलाई 2026 को पत्रांक 2366 जारी कर सरकारी कर्मियों को महीने की समाप्ति के बाद समय पर वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया था। जिले के...