Ghumla News: जीपीडीपी को लेकर पंचायत भवन में बैठक, जल-जंगल-जमीन संरक्षण पर हुई चर्चा
गुमला, अगस्त 26 -- Ghumla News: रायडीह। सीनी संस्था के नेतृत्व में बुधवार को पंचायत भवन में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) को लेकर एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीनी संस्था के फेसिलिटेटर किशोर एवं दीपक,पंचायत जनप्रतिनिधि,ग्राम अध्यक्ष तथा ग्राम वन समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में जल संरक्षण,जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने तथा जल,जंगल और जमीन के संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ग्राम विकास की योजनाओं में आम लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रभारी वनपाल चंद्रेश उरांव ने पंचायत स्तर पर जल,जंगल और जमीन के संरक्षण में ग्रामीणों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी जरूरी है। बैठक में मुखिया सिलवंती देवी,बैजन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.