Ghumla News: जिले में सांप ने पांच लोगों को डंसा, सभी इलाजरत
गुमला, अगस्त 17 -- Ghumla News: गुमला। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सांप ने पांच लोगों को डंस लिया। जिससे इनकी हालत बिगड़ गई। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर्पदंश से पीडित में घाघरा के सेहल गांव निवासी चमेली कुमारी (12), जूरा नगड़ी निवासी देवकी उरांव (33), रायडीह के पत्तराटोली निवासी रवि राम (35) व रितिक कुमार नायक (14) तथा पालकोट के मरदा टंगरा टोली निवासी रश्मि इंदवार (15) शामिल हैं। सभी को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: सर्पदंश से किसान की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.