गुमला, जुलाई 21 -- Ghumla News: गुमला। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्पदंश के चार मामले सामने आए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल गुमला में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। पहली घटना बिशुनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां 50 वर्षीय लीला देवी घर के फर्श पर सोई थीं। इसी दौरान सांप ने उन्हें डंस लिया। दूसरी घटना घाघरा थाना क्षेत्र में हुई, जहां 50 वर्षीय जोहन भगत खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गए। तीसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के खोरा गांव की है। यहां 33 वर्षीय बुधो उरांव घर में सोए हुए थे, तभी सांप ने उन्हें डंस लिया। वहीं चौथी घटना सिसई थाना क्षेत्र की है, जहां 56 वर्षीय राजेश उरांव को सांप ने काट लिया। सभी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...