Ghumla News: जिले में तीन जलाशयों से खुलेगा रोजगार का रास्ता
गुमला, अक्टूबर 8 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता । जिले के तीन बड़े जलाशयों में अब पानी के साथ रोजगार और कारोबार की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। मसरिया,धनसिंह और अपर शंख जलाशयों को सिर्फ मछली पकड़ने की जगह नहीं,बल्कि उत्पादन से लेकर बाजार तक के एकीकृत मत्स्य केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। यहां केज कल्चर, हैचरी, मछली बीज संवर्धन इकाई और स्वच्छ बिक्री केंद्र विकसित किए जाएंगे। इससे मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के अवसर पैदा करने पर जोर है।घाघरा के मसरिया, बसिया के धनसिंह और डुमरी के अपर शंख जलाशय के एकीकृत विकास की डीपीआर को जिला स्तरीय समिति ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। गुरूवार को डीसी दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.